महिलाओं में कमजोरी का कारण और दूर करने का उपाय

आजकल के लाइफस्टाइल महिलाओं में अक्सर कमजोरी की समस्या देखी जाती है.कम उम्र में ही महिलाएं कमजोरी की समस्या को लेकर परेसान रहती हैं.छोटी सी काम करने में भी बहुत जल्दी थकावट हो जाती है.और काम न करने का मन होते हुए भी काम करने से चिडचिडापन होने लगती है.कमजोरी की वजह से लगता है कि हमेशा सोये रहें.लेकिन इसे आपको नजर अंदाज नही करना चाहिए क्योंकि कई बार आपकी दूसरी बीमारी का संकेत हो सकता है.साथ ही कमजोरी होने से आप शारीरिक ही नही बल्कि मानसिक रूप से भी बीमार हो सकती हैं.लेकिन आपको अपने स्वास्थ का ख्याल रखते हुए कमजोरी के कारण का पता लगाना चाहिए ताकि वक्त रहते इलाज कराया जा सके.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
महिलाओं में कमजोरी के कारण-
*शरीर को भरपूर पोषण का नही मिलना.
*शरीर में खून की कमी होना.
*अधिक शारीरिक कार्य करने से.
*किसी भी शारीरिक बीमारी थायराइड,ह्रदय रोग,अनियमित मासिक धर्म,मासिक धर्म के दौरान खून का ज्यादा निकलना आदि के कारण.
*गर्भावस्था में तो कमजोरी का होना आम्बत होती है.
*अक्सर महिलाएं रात को देर से सोती हैं और सुबह जल्दी उठ जाती हैं.इस वजह से नींद पूरी नही होने पाती है जो कमजोरी का कारण हो सकता है.
*कई बार महिलाएं किसी चिंता,तनाव में मानसिक रूप से परेसान रहती हैं जो कमजोरी का कारण हो सकता है.
महिलाओं में कमजोरी की समस्या होने आम्बत होते हैं क्योंकि कई हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं.पोषण की कमी या अन्य कारणों से महिलाओं को कमजोरी से झुझना पड़ता है.लेकिन अगर महिलाएं अपनी दिनचर्या को सही करती हैं तो ऐसा करने से उन्हें परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है.
तो चलिए जानते हैं महिलाओं में कमजोरी दूर करने के कौन-कौन से उपाय हैं-
1 .आहार-ज्यादातर महिलाओं के कमजोरी का कारण होता है.उन्हें समय से भोजन नही करना.जिसके वजह से उनके शरीर में भरपूर एनर्जी नही मिल पाती है.और महिलाओं को कमजोरी जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है.ऐसे में इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए महिलाओं को अपने आहार लेने के समय का ध्यान रखना चाहिए.साथ ही दिन में 3 बड़े मिल लेने के बजाय 6 मिल लेना चाहिए.शरीर में इससे उर्जा मिलती है और आपके शरीर को फिट रखने में मदद मिलती है.साथ ही इस बात का ध्यान रखने चाहिए की भोजन में पोषक तत्व मौजूद हो.आप जंक फ़ूड से दूर रहें.इस तरह आपको कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है.
2 .नींद-अक्सर ज्यादातर कमजोरी भरपूर नींद नही ले पाने के कारण कमजोरी होती है.इसलिए रात को लैपटॉप,कम्प्यूटर,मोबाइल से दुरी बनाकर रखें और रात को जल्दी सएँ.ऐसे में यदि महिलाएं नींद में लापरवाही करते हैं तो इससे उन्हें बहुत परेशानी होती है.ऐसे में महिलाओं को कमजोरी दूर करने के लिए कम से कम 8 घंटे नींद लेना चाहिए.अगर रात में नींद पूरी नही होने पाती है तो दिन में थोड़ी देर के लिए आराम करना चाहिए.क्योंकि नींद की कमी होने से शारीरिक कमजोरी ही नही बल्कि मानसिक परेशानी भी हो सकती है.
3 .व्यायाम-अक्सर महिलाएं व्यायाम नही करती हैं.रात को जल्दी सोने के बाद सुबह जल्दी उठकर थोड़ी देर तक व्यायाम करना चाहिए.अगर आप घर से बाहर पार्क आदि में नही जाने पाती हैं तो घर की छत पर योगासन करें.यह आपके शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक रूप से फ्रेश करने में मदद मिलेगी.व्यायाम करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है.जिससे आपको फिट रहने में मदद मिलती है.और अगर आपको सुबह के समय व्यायाम करने का मौका नही मिल पाती है तो शाम को आधा घंटा जरुर व्यायाम करेवं.
4 .वजन-आजकल 3 मेसे 2 महिलाएं मोटापा से परेशान रहती हैं.और मोटापा केवल एक नही बल्कि कई रोगों को आमंत्रित करती हैं.जिस वजह से आपको आलस्य महसूस होने लगती है.चाहे आप कितनी भी मोती हों.ल्रेकिन आपको शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होती है.ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए की आप न तो ज्यादा मोटे हों और न ही आप ज्यादा पतली हों.क्योंकि ज्यादा मोटे होने या ज्यादा पतले होने से आपको परेशानी हो सकती है.यदि आपका वजन ज्यादा हो तो उसे कम करने चाहिए और यदि आप पतले हों तो पोषक तत्व से भरपूर आहार लेकर अपने शरीर को ठीक करने का प्रयास करना चाहिए.
5 .पानी-पानी शरीर में उर्जा का काम करता है.शरीर में पानी की कमी होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है.ऐसे में आपको शरीर में पानी की पूर्ति करने के लिए और एनर्जी से भरपूर रहने के लिए रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए.साथ ही फल और फलों का रस सेवन करना चाहिए.इससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और विटामिन्स मिलते हैं जो आपकी कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं.
6 .तनाव-शरीर को कमजोर करने में तनाव अहम् भूमिका निभाती है.कई बार आपको मानसिक तनाव लेने से आपको शरीर सम्बन्धी कई बीमारियाँ घर कर सकती है.ऐसे में इस परेशानी से निजत पाने के लिए आपको खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए.यदि कोई परेशानी हो तो इसे दूर करने का प्रयास करना चाहिए.अगर आप मानसिक रूप से फिट रहेंगी तो आपको शारीरिक रूप से फिट रहने में मदद मिलेगी.
अपने डॉक्टर से सलाह लें.
यदि आपको ज्यादा कमजोरी रहती है.और इसके कारण आपको शारीरिक परेशानी और कई बीमारी का संक्रेट भी हो सकता है.ऐसे में अगर आप असहज महसूस करते हैं तो इसके लिए आपको डॉक्टर से जरुर सलाह लेने चाहिए.और आपको कोई शारीरिक परेशानी हो तो जितना जल्दी हो सके इससे निजत पाने की कोशिश करनी चाहिए.
तो इस उपाय को महिला इस्तेमाल करती हैं तो अपने कमजोरी दूर करने में सफल जरुर हो सकती हैं.इस उपाय से उन्हें परेशानी दूर करने और शरीर को फिट रखने में मदद मिलती है.
यह जानकारी अच्छी लगे तो लाइक,शेयर और कमेन्ट जरुर करें.
धन्यवाद.
आयुर्वेद चिकित्सक-डॉ.पी.के.शर्मा.

No comments

Powered by Blogger.