शरीर का वजन अचानक गिरने लगे तो हो सकता है इन बिमारियों के संकेत

दोस्तों शरीर का वजन हर समय एक तरह नही रहता है.हल्का-फुल्का कम या ज्यादा होते रहता है.लेकिन अगर अचानक शरीर का वजन घटने लगे तो हो सकता है ये बीमारियाँ.जिसे ध्यान नही दिया गया तो आगे चलकर ज्यादा तकलीफ दे सकती है.

तो आइये जानते हैं बिमारियों के संकेत -
1 .थायराइड-हाइपर थायराईडिज्म के कारण शरीर का वजन तेजी से घटता है.अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो हाइपर थायराईडिज्म के और लक्षणों पर गंभीरता से विचार करें.थायराइड होने पर आपकी भूख बढ़ जाती है.नींद अच्छी नही आती है हमेशा गर्मी का एहसास होता है.इसके अलावा दिल की धड़कन बढ़ जाती है.थोडा सा भी मेहनत करने पर सांस फूलने लगती है जो थायराईडिज्म बीमारी का साफ संकेत है.
2 .डायबीटीज-शरीर का वजन तेजी से घटना डायबीटीज हो सकती है.यह डायबिटीज का प्रथम लक्षण में एक है.इसलिए अगर वजन घट रहा हो तो डायबिटीज जांच कराएं.साथ ही साथ अन्य लक्षणों-पेशाब बार-बार आना,प्यास ज्यादा लग्न,किसी तरह चोट लग जाने पर घाव जल्दी न भरना आदि लक्षण हो तो आपको डायबिटीज होने का पूरा संकेत है.
3 .तनाव-तनाव भी वजन घटने का कारण हो सकता है अगर आपको डिप्रेशन हो गया हो तो आपके सबसे पहले खाने-पीने की इच्छा कम हो जाती है.कई बार व्यक्ति डिप्रेशन होने पर शरीर पर ध्यान नही दे पाता है कि मेरा वजन भी घाट रहा है.लेकिन अन्य लक्षणों से पहचाना जा सकता है.किसी की बातें ख़राब लगना,चिडचिडापन होना,बेचैनी होना,कोई काम के लिए निर्णय नही ले पाना,समझने की क्षमता कम हो जाना,एक काम में स्थिर न रहना आदि लक्षण दिखाई देते हैं.
4 .जोड़ों में दर्द यानि गठिया-इस बीमारी में भी शरीर का वजन घटने लगता है अगर वजन घटने के साथ जोड़ों में दर्द,सूजन,आदि हो तो ये गठिया या इन्फेक्शन की ओर इशारा करती है.गठिया की बीमारी होने पर भूख कम हो जाती है क्योंकि गठिया की बीमारी होने पर आतों में सूजन हो जाती है.जिसके कारण आपके भोजन से पोषक तत्व सही मात्रा में नहीं मिल पाता है.
5 .आतों की बीमारी-आप जो भोजन करते हैं उससे सम्पूर्ण शरीर को पोषण मिलती है लेकिन अगर आपका वजन घटने लगे तो आतों की बीमारी हो सकती है.क्योंकि आतों की बीमारी हो सकती है.क्योंकि आतों की बीमारी के कारण व्यक्ति प्रयाप्त मात्रा में आहार नही ले पाता है और जो आहार शरीर में पहुचता है वह शरीर को पोषण नही दे पाता है जिससे वजन घटने लगती है.
दोस्तों अगर वजन घटने लगे तो चिकित्सक से संपर्क करें.यह पोस्ट कैसा लगा कमेन्ट करें और यह पोस्ट अच्छा लगे तो लैक,शेयर और फॉलो करना न भूलें.
आयुर्वेद चिकित्सक-डा.पी.के.शर्मा.

No comments

Powered by Blogger.