मधुमक्खी काट ले तो तुरंत जहर छूमंतर करने का घरेलू उपाय
किरण आयुर्वेद-दोस्तों इस चैनल में आपका स्वागत है.आपने कई बार देखा होगा कि मधुमक्खी घर के आस-पास छत्ते लगा देते है और उसके नजदीक जाने पर काट लेते हैं या कई बार चलते-फिरते भी काट लेते है लेकिन इसका जल्दी उपचार नही किया जाता तो दर्द अधिक होने लगता है और परेशानियाँ बढ़ जाती है दर्द के साथ सूजन होने लगती है.
दोस्तों,आज हम बताने जा रहे है मधुमक्खी का जहर तुरंत उतरने का घरेलू उपाय जिसके इस्तेमाल से आपको दर्द,सूजन,खुजली से तुरंत राहत देता है.
तो आइये जानते हैं घरेलू उपाय-
1 .डंक निकालें-मधुमक्खी काट ले तो जितना जल्दी हो उसका डंक निकलना चाहिए क्योंकि जितना देर मधुमक्खी का डंक रहेगा उसका जहर बढ़ते ही जायेगा और दर्द, सूजन और खुजली होते ही रहेगी.
2 .एंटीसेप्टिक-मधुमक्खी के डंक निकलने के बाद घर में कोई एंटी सेप्टिक लोशन हो तो तुरंत लगायें या घर में फिटकरी हो तो पानी में भिगोंकर डंक वाले जगह पर रगड़ें इससे कोई इन्फेक्शन नही होगा और दर्द भी कम होगा.
3 .वर्फ-मधुमक्खी डंक पर वर्फ लगायें क्योंकि वर्फ ठंढा होता है इसलिए जहर फैलने नही देता है और दर्द में इजाफा होता है.
4 .वेकिंग सोडा-इस काम के लिए वेकिंग सोडा भी मददगार होता है.वेकिंग सोडा में एल्कालाइन पाया जाता है जो दर्द,सुजन और खुजली से राजहट देता है इसे डंक वाले जगह पर पानी में गाढ़ा घोलकर लगना चाहिए.
5 .शहद-मधुमक्खी काटने पर शहद भी बहुत बढियां उपाय है क्योंकि शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते है जो इन्फेक्शन नही होने देते है इससे दर्द,सूजन और खुजली से राहत देता है.
6 .गेंदे का फूल-मधुमक्खी काटने पर गेंदे का फूल सीधे मसलकर लगायें.गेंदे के फूल एंटी फंगल होते है.इसे लगाने से जलन और सूजन से आराम मिलता है.
दोस्तों मधुमक्खी काटने पर तुरंत इसके डंक को निकालें ताकि जहर फैलने न पाए.यह पोस्ट पसंद आये तो लाइक,शेयर और फ़ॉलो करें जिससे अगला पोस्ट आपके पास तक पहुचे.





Post a Comment