मासिक धर्म के दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
महिलाओं में होने वाले हर महीने मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है. जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है. इस दौरान कुछ महिलाओं को तो कोई खास परेशानी नहीं होती है. लेकिन कई महिलाओं को बहुत तेज दर्द होने की समस्या रहती है और हर महीने इस दर्द से गुजरती है. यह दर्द इतना तकलीफदेह होता है कि उसके लिए आने वाले महीने भी खतरनाक लगने लगते हैं. महिलाओं में यह दर्द आम बात है लेकिन बहुत ज्यादा दर्द होना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. अक्सर दर्द में महिलाएं दर्द निवारक दवाई खा लेती है जो उस वक्त तो राहत दे देता है. लेकिन बाद में उसके लिए बहुत दिक्कत होती है. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं. जिसकी मदद से आप इस दर्द से राहत पा सकते हैं.
Third party image reference
चलिए जानते हैं-
* मासिक मासिक धर्म के दर्द से राहत पाने के लिए कई प्राकृतिक उपाय हैं. इसमें सबसे आसान और आरामदायक गर्म पानी से सेक करना होता है. इसके लिए सबसे पहले पानी को गर्म कर ले. फिर किसी बोतल में भरकर इस बोतल को पेट या दर्द वाली जगह पर रखें. अगर ऐसा ना कर पाए तो हीटिंग बैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चाहे तो घर पर ही तवा गरम कर उस पर कपड़ा लगाकर अपने पेट या कमर के हिस्से को गर्म कर सकती हैं. इससे दर्द से तुरंत राहत मिलेगा.
* वैसे तो मासिक धर्म के समय नहाना वर्जित होता है. लेकिन आप पेट दर्द की समस्या से परेशान हैं तो हल्के गर्म पानी से नहाना आपके लिए फायदेमंद होगा. इससे शरीर की नसों को आराम मिलता है. हालांकि पानी गर्म करके ही नहाए. ठंडे पानी से तो बिल्कुल ही ना नहाए. इससे आपकी तकलीफ बढ़ सकती है.
* कई बार दिमाग को इधर-उधर लगाने से भी दर्द से राहत मिलता है. अगर आप दर्द के मारे परेशान हैं तो कोई फेवरेट फिल्म या कोई बुक पढ़े. अपने किसी दोस्त को घर बुला ले, कंप्यूटर पर गेम खेलें या फिर थोड़ा टहलने कई बार ध्यान हटाने से भी दर्द कम होता है. कुछ भी ऐसा काम करें जो करने से आपको राहत महसूस हो.
* दर्द से राहत पाने के लिए मालिश करना भी एक बेहतर उपाय है. अगर पेट दर्द और कमर दर्द बढ़ता जा रहा है तो आप नारियल या जैतून का तेल की मालिश करें. इस तेल की मालिश करने से पहले हल्का गर्म कर लें. इससे आपको बहुत राहत मिलेगा.
* मासिक धर्म के समय खानपान पर ध्यान रखकर भी आप दर्द से राहत पा सकती हैं. मासिक धर्म के दिनों में ठंडी चीजें ना खाएं. इस समय हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद साबित होगा. दूध में बहुत ताकत होती है. साथ ही हल्दी के गुण दर्द को कम करने में मददगार होते हैं. आप चाय पी सकती हैं और कॉफी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
* इस दर्द से राहत दिलाने में कच्चा पपीता आपकी मदद कर सकता है. इसलिए आप कच्चे पपीता का दिन में दो--तीन बार सेवन कर मासिक धर्म के दर्द से राहत पा सकती हैं.
Post a Comment