लीची खाने इन फायदों को जानकर हैरान रह जाएंगे
लीची गर्मियों का एक मुख्य फल है. इसका स्वाद मीठा और रसीला होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. लीची में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए और बी कांपलेक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और आयरन जैसे मिनरल्स भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं. रोजाना लीची खाने से चेहरे पर निखार आता है और बढ़ती उम्र के लक्षण भी कम दिखाई देते हैं. इसके अलावा यह शारीरिक विकास को भी प्रोत्साहित करने का काम करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रसीले फल के फायदे भी उतने ही अनमोल हैं. जिन्हें जानकर लीची के प्रति आपका आकर्षण और अधिक हो जाएगा.
Third party image reference
तो चलिए जानते हैं लीची खाने के अनमोल फायदे के बारे में-
* लीची में एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने में मददगार होते हैं. इसके साथ ही लीची सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करने में हमारी मदद करता है.
Third party image reference
* हल्के दस्त, उल्टी, पेट की खराबी, पेट के अल्सर और आंतरिक सूजन से उबरने में लीची का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है. यह फल पेट में हानिकारक टॉक्सिंस के प्रभाव को कम करता है. साथ ही गुर्दे की पथरी से होने वाले पेट दर्द से भी राहत पहुंचाता है.
* लीची का रस पौष्टिक होता है. यह गर्मियों के मौसम में शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है. इसके अलावा लीची शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है.
Third party image reference
* हमारे शरीर की संरचना हड्डियों पर निर्मित होती है. इसलिए इसका मजबूत होना बहुत जरूरी होता है. लीची उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है जिनकी हड्डियां कमजोर होती है. क्योंकि लीची में मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और तांबा जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. यह सभी खनिज हमारे शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इसलिए नियमित लीची का सेवन कर हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है.
Post a Comment