बाजार में जल्द मिलेंगे कटहल से बने चॉकलेट,बिस्कुट और जूस,जानें इसके फायदे
बाजार में जल्द ही कटहल के बने बिस्कुट, चॉकलेट और जूस मिलने लगेंगे. भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान बेंगलुरु ने पहली बार कटहल के पके फल से बिस्कुट, चॉकलेट और जूस तैयार किए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जूस पूरी तरह से प्राकृतिक है. इसमें चीनी या किसी तरह के रसायन का उपयोग नहीं किया गया है.
जानें कटहल के स्वास्थ्यवर्धक फायदे-
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कटहल में कई सारे ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर की कई आवश्यकताएं को पूरा करते हैं. कटहल में विटामिन ए, विटामिन सी, थायमीन, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इन सबके अलावा कटहल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसमें कैलोरी नहीं होती है.
* कटहल में पाए जाने वाला पोटेशियम हृदय से जुड़ी बीमारियों से सुरक्षित रखता है. उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
* कटहल में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. जिसकी वजह से एनीमिया से बचाव होता है. साथ ही इसके प्रयोग से ब्लड सर्कुलेशन भी नियंत्रित रहता है.
* कटहल में पाए जाने वाले कई खनिज हार्मोन्स को नियंत्रित करते हैं.
* कटहल में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. जिसकी वजह से हड्डियों को भी स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद मिलती है.www.kalyanayurved.com
* कटहल में पाए जाने वाले विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में मददगार होता है.
* कटहल में प्रचुर मात्रा में ऐसे होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने में हमारी मदद करते हैं.



Post a Comment