इन कारणों से हो रही है उम्र से पहले डायबिटीज, ह्रदय रोग जैसी घातक बीमारियाँ
आजकल डायबिटीज, दिल की बीमारियां, अस्थमा जैसी समस्या होना आम होते जा रही है. जिसका मुख्य कारण है वर्तमान में अनियमित जीवनशैली और अस्वस्थ खानपान के साथ प्रदूषित वातावरण को हमारे जीवन पर हावी होते जाना. इसके कारण ही कभी 50 वर्ष के बाद होने वाली बीमारियों की चपेट में न केवल युवा बल्कि किशोर, किशोरी भी आते जा रहे हैं. अस्थमा, डायबिटीज, दिल की बीमारियों का गिरफ्त में यहां तक कि बच्चे भी आते जा रहे हैं. चिकित्सकों की मानें तो अल्सर, डायबिटीज, सिरोसिस, दिल की बीमारियां फास्ट फूड और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण हो रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो अमेरिका और ब्रिटेन में 20 फ़ीसदी बच्चे किसी न किसी बीमारी की चपेट में हैं. भारत में प्रदूषण के कारण अस्थमा छोटे बच्चों को भी होते देखा जा रहा है.
Third party image reference
विज्ञान की मानें तो अगर आपका दिल स्वस्थ है तो आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है. लेकिन दिन की बीमारी के साथ स्वस्थ जीवन शायद संभव नहीं है. वर्तमान में 20 से 30 वर्ष के उम्र के लोगों में हार्ट अटैक और रक्तचाप के मामले अधिक देखे जा रहे हैं. इसके अलावा डायबिटीज होना आम होते जा रहा है. डायबिटीज के ग्रस्त में बड़े बुड्ढे ही नहीं बल्कि बच्चे भी आ रहे हैं. इसका मुख्य कारण है धूम्रपान, अस्वस्थ खानपान, एक्सरसाइज नहीं करना, भरपूर मात्रा में नींद न लेना, खानपान में पौष्टिक तत्वों की कमी आदि.
Third party image reference
इससे बचने के लिए स्वस्थ खान-पान बहुत जरूरी है. इसके लिए पौष्टिक तत्व के साथ विटामिंस, मिनरल्स युक्त आहार का सेवन करना चाहिए. जंक फूड से दूरी बनाएं, नियमित एक्सरसाइज करें, तनाव ना लें, शुगर और सोडियम की मात्रा को ध्यान में रखें. धूम्रपान से बचें और तनाव को हमेशा के लिए बाय-बाय कहें.
Third party image reference
हम उम्मीद करते हैं कि यह पोस्ट पसंद आई होगी. लाइक, शेयर जरूर करें.
Post a Comment