शहतूत खाने के फायदे

आयुर्वेद के अनुसार शहतूत में पाचन क्रिया को मजबूत बनाने,कोलेस्ट्रोल कम करने, ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने, कैंसर के खतरे को कम करने, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने, खून की कमी से बचाने और दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आंखों की रोशनी बढ़ाने, दिमाग तेज करने, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, हड्डियों को मजबूत करने और उसे बचाने, लिवर को साफ रखने. त्वचा रोगों से बचाने आदि की क्षमता होती है.

Third party image reference
चलिए जानते हैं शहतूत के फायदे-
1 .पाचन के लिए-
पाचन संबंधी समस्या को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें फाइबर उपस्थित होता है जो हमारी पाचन क्रिया को सुचारु बनाने में काफी मददगार होता है. यह औषधीय गुणों से युक्त होता है. इसलिए शहतूत के सेवन से पाचन क्रिया एकदम स्वस्थ रहती है. साथ ही कब्ज, पेट फूलना और पेट की मरोड़ जैसी समस्या को दूर करने में यह काफी मददगार होता है.
2 .कैंसर के लिए-
कैंसर से बचाने में शहतूत काफी मददगार होता है क्योंकि शहतूत में विटामिन ए, विटामिन सी एवं एंटी ऑक्सीडेंट के साथ-साथ कई ऑर्गेनिक कंपाउंड्स मौजूद होते हैं जो कैंसर पैदा करने वाले कोशिकाओं को पनपने से रोकते हैं. इस तरह यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से हमारी रक्षा करता है.
3 .खून की कमी करता है दूर-
शहतूत में प्रचुर मात्रा में आयरन मौजूद होता है जो कि शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है. इसलिए शहतूत के सेवन से शरीर में खून बढ़ाने में मदद मिलती है. इस तरह या शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का भी काम करता है.
4 .आंखों के लिए है फायदेमंद-
शहतूत आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मददगार होता है क्योंकि शहतूत में विटामिन ए पाया जाता है. इसलिए यह हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसके सेवन से आंखों की ज्योति बढ़ती है. साथ ही यह नेत्र संबंधी रोग जैसे मोतियाबिंद एवं रेटिना डैमेज आदि को भी रोकता है.
5 .शुगर लेवल करता है नियंत्रित-
यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार होता है. इस प्रकार यह दिल की बीमारी से भी बचाता है. केवल इतना ही नहीं बल्कि यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. विशेषकर सफेद वाले शहतूत के सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है. जिससे डायबिटीज में फायदेमंद होता है.
6 .हड्डियों को बनाता है मजबूत-
शहतूत में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन एवं आयरन के साथ-साथ फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो हमारी हड्डियों के लिए काफी जरूरी होता है. इसलिए इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मददगार होता है.

No comments

Powered by Blogger.