अगर पेशाब में बनता है झाग तो आपके शरीर में है इन चीजों की कमी

 किरण आयुर्वेद- आजकल बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पेशाब में झाग बनने की समस्या होती है और इसकी सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं जो उनके लिए आगे चलकर खतरनाक साबित होता है. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से पेशाब में झाग बनने के कारण बताने की कोशिश करेंगे कि शरीर में तीन चीजों की कमी से पेशाब में झाग बनता है.
अगर पेशाब में बनता है झाग तो आपके शरीर में है इन चीजों की कमी


तो चलिए जानते हैं-
1 .शरीर में पानी की कमी होने पर-
अगर किसी व्यक्ति के पेशाब में झाग बनने की समस्या होती है तो यह समस्या शरीर में पानी की कमी होने से हो सकती है क्योंकि जब किसी व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी हो जाती है. तब उस व्यक्ति का किडनी सही तरीके से काम नहीं करता है और पेशाब को फिल्टर नहीं कर पाता है. जिसके कारण पेशाब में झाग बनने लगता है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको भरपूर पानी पीना चाहिए.

2 .शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर-
पेशाब में झाग बनने के पीछे शरीर में प्रोटीन की कमी होना भी जिम्मेदार है क्योंकि शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाने पर किडनी की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है. इसके कारण किडनी पेशाब को ठीक तरह से फिल्टर नहीं कर पाता है. जिससे पेशाब में झाग बनने लगती है. इस समस्या को आप नजरअंदाज ना करें. अगर किसी व्यक्ति के साथ ऐसी समस्या होती है तो उसे चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए और प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके.

3 .विटामिन सी की कमी होना-
शरीर में विटामिन सी की कमी होना भी पेशाब में झाग बनने के लिए जिम्मेदार है क्योंकि विटामिन सी की कमी होने से पाचन तंत्र के साथ-साथ किडनी की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है. जिससे पेशाब में झाग बनने लगते हैं. साथ ही साथ पेट में गैस और कब्ज की समस्या भी होती है. अगर किसी व्यक्ति के शरीर में ऐसी समस्या होती है तो सबसे पहले उसे चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए और उसका उचित इलाज कराना चाहिए. साथ ही विटामिन सी युक्त आहार लेना चाहिए. इससे पेशाब में झाग बनने की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी.

No comments

Powered by Blogger.