महिलाओं को नाभि में तेल डालने के फायदे
हर किसी की चाहत होती है कि उनका सेहत, त्वचा और बाल सभी स्वस्थ रहें और इसके लिए कोई तरीका मिल जाए तो बहुत अच्छा होगा. अगर आप बिना कोई मेहनत किए सेहत, त्वचा और बाल को स्वस्थ रखना चाहती है तो यह नामुमकिन नहीं है. आज हम एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप सेहत, त्वचा और बाल सभी को स्वस्थ रख सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुर्वेद में कई ऐसे तरीके बताए गए हैं जो हमें सेहतमंद रखते हैं और सुंदर भी बनाते हैं. यह प्रयोग है नाभि यानी बेली बटन पर तेल लगाना. आयुर्वेद के अनुसार प्रतिदिन नाभि पर तेल लगाने से कई तरह के रोगों से छुटकारा मिल जाता है. इसके अलावा यह प्रयोग त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होता है. इस प्रयोग में आप अपनी पसंद का कोई भी तेल इस्तेमाल कर सकती हैं. मगर सरसों का तेल या नारियल का तेल हो तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके अलावा बादाम का तेल भी नाभि पर प्रतिदिन लगाना काफी फायदेमंद माना गया है.
Third party image referenceचलिए जानते हैं नाभि पर तेल लगाने के 5 जबरदस्त फायदे-
1 .त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए-
Third party image reference
अगर आपकी ड्राई स्किन है गर्मी के मौसम में भी आप मॉइश्चराइजर बिना लगाए नहीं रह सकती हैं तो आपको प्रतिदिन नाभि पर तेल लगाना चाहिए. आपको केवल थोड़ा सा तेल लेकर नाभि के अंदर और उसके आसपास के एरिया पर लगाना है. तेल लगाने के बाद 2 मिनट मसाज करनी है. लगातार कुछ दिन यह प्रयोग करने से ड्राई स्किन की समस्या कम होती दिखाई देगी.
2 .नाभि की गहरी सफाई के लिए-
Third party image reference
नाभि एक ऐसा जगह है जिसे नहाते समय हम हमेशा इग्नोर कर देते हैं. लेकिन इसमें जमा गंदगी हमें कई तरह के रोग दे सकते हैं. इसलिए इसकी नियमित सफाई करना जरूरी होता है. अगर नहाते समय आप भूल जाते हैं तो रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाकर इस एरिया की 2 मिनट तक मसाज करें. तेल के असर से यहां जमा मैल सॉफ्ट हो जाएंगी और सुबह नहाने पर अपने आप ही निकल जाएंगे.
3 .मासिक धर्म के दर्द से राहत पाने के लिए-
Third party image reference
अगर मासिक धर्म के दौरान आपको काफी दर्द सताता है तो इससे राहत पाने के लिए नाभि पर दिन में दो-तीन बार तेल लगाना चाहिए. नाभि से ही पेट की कई सारी नसें जुड़ी होती है. यहां तेल लगाकर मालिश करने से दर्द से राहत मिलती है और आपको बता दें कि सिर्फ मासिक धर्म का ही दर्द नहीं बल्कि किसी भी प्रकार के पेट दर्द सताए तो नाभि पर तेल लगाने से दर्द से राहत मिलती है.
4 .सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए-
Third party image reference
तमाम तरह के रोगों तनाव और थकान के कारण व्यक्ति की सेक्स लाइफ पर बुरा असर पड़ता है.इन रोगों से छुटकारा पाने के लिए ली जा रही दवाएं भी सेक्स लाइफ को कम करती है. सेक्स की इच्छा धीरे-धीरे कम होने लगती है. नाभि पर तेल लगाने से रोगों का असर नेचुरल तरीके से कम होता है और सेक्स लाइफ में समय के साथ सुधार आने लगता है.
5 .आसान गर्भाधान के लिए-
Third party image reference
अगर महिला को कंसीव करने में दिक्कत आ रही हो तो नाभि पर तेल लगाने का यह प्रयोग कुछ दिनों के लिए ट्राई करना फायदेमंद हो सकता है. एक अच्छे तेल को नाभि पर लगाने और मसाज करने से प्रजनन क्षमता में बढ़ोतरी होती है ना केवल महिलाएं बल्कि पुरुष भी यह प्रयोग करें तो फायदेमंद होगा. क्योंकि कई बार पुरुषों की कमी के कारण गर्भाधान करने में परेशानी आती है.
Post a Comment