शरीर में इन 4 चीजों की कमी के कारण होती है मासिकधर्म के दिनों में तेज दर्द
मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो महिलाओं में 12 से 14 वर्ष उम्र के बाद होती है. इस दौरान कई महिलाओं को तेज दर्द सहना पड़ता है. इससे महिलाओं का स्वास्थ्य प्रभावित होता है. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे. जिसके शरीर में कमी होने के कारण महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान तेज दर्द सहना पड़ता है.
Third party image reference
तो चलिए जानते हैंकी मासिक धर्म के दौरान तेज दर्द होती है तो शरीर में कौन सी 4 चीजों की कमी है.
1 .आयरन की कमी होना-
अगर किसी महिला को मासिक धर्म के दौरान तेज दर्द होता है तो यह शरीर में आयरन की कमी होने के कारण हो सकता है. क्योंकि शरीर में आयरन की कमी होने से महिलाओं के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित हो जाता है. जिसके वजह से महिलाओं को मासिक धर्म के समय तेज दर्द का सामना करना पड़ता है. अगर किसी महिला के साथ ऐसी समस्या है तो उन्हें डॉक्टर की सलाह लेकर आयरन युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए. ताकि मासिक धर्म के दौरान होने वाले तेज दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सके.
Third party image reference
2 .शरीर में पानी की कमी होना-
शरीर में पानी की कमी होने के कारण मासिक धर्म के दौरान तेज दर्द की समस्या से गुजर ना पड़ता है. क्योंकि पानी की कमी होने से ब्लैडर की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है. जिसके कारण मासिक धर्म के समय महिलाओं के तेज दर्द और जलन का सामना करना पड़ता है. इसलिए महिलाओं को इन चीजों से सावधान रहना चाहिए और मासिक धर्म के समय भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए. ताकि इस तेज दर्द की समस्या से राहत मिल सके.
3 .आयोडीन की कमी होना-
जब किसी महिला के शरीर में आयोडीन की कमी होती है. तब महिलाओं के शरीर में हार्मोन एक और संतुलन की स्थिति पैदा हो जाती है. इससे मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के तेज दर्द का भी सामना करना पड़ता है. साथ ही साथ महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं. अगर किसी महिला को मासिक धर्म के दौरान तेज दर्द सहना पड़ता हो तो उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और आयोडीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए. ताकि इस समस्या से बचा जा सके.
Third party image reference
4 .हीमोग्लोबिन की कमी होना-
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से भी मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को तेज दर्द सहना पड़ता है. क्योंकि हिमोग्लोबिन की कमी के कारण शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो सही तरीके से नहीं होता है. इसे महिलाओं के मन में चिड़चिड़ापन की समस्या भी बनी रहती है. इसलिए अगर मासिक धर्म के दौरान तेज दर्द होता हो तो उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए. ताकि हीमोग्लोबिन की मात्रा पूर्ति हो सके. इसके साथ ही उन्हें मॉर्निंग वॉक भी करना फायदेमंद साबित होता है.
Post a Comment