अंकुरित लहसून खाना महिलाव पुरुषों के लिए है फायदेमंद
किचन में भोजन के स्वाद को बढ़ाने वाला लहसुन कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इसे आयुर्वेद में कई रोगों को दूर करने के लिए प्रयोग किया जाता है तथा घरों में घरेलू उपाय के रूप में इससे कई रोगों से राहत पाई जाती है. लहसुन को दर्द होने पर सरसों तेल में पकाकर लगाया जाता है. वही सर्दी- खांसी होने पर लहसुन को घी में भूनकर खिलाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन अंकुरित करके खाना हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद है. अगर नहीं तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें.
Third party image reference
शोध पत्रिका जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमेस्ट्री में छपे एक शोध के अनुसार अंकुरित लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक हो जाती है जो ताजे लहसुन के मुकाबले कहीं ज्यादा होती है. आपको बताते चले कि पुराने लहसुन में जब अंकुर फूटने शुरू होते हैं तो वह कंपाउंड्स का निर्माण करते हैं जो कई रोगाणुओं से अंकुर की रक्षा करते हैं.
शोध के मुताबिक बिना अंकुरित लहसुन की तुलना में अंकुरित लहसुन अधिक लाभदायक होता है. एक नए अध्ययन में यह पता चला है कि अंकुरित लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि ज्यादा होती है जो कोलेस्ट्रोल को कम करने, हृदय संबंधित बीमारियों को दूर रखने, कैंसर से लड़ने, त्वचा संक्रमण को रोकने एवं बंद नाक को खोलने में मददगार होता है.
तो चलिए जानते हैं अंकुरित लहसुन खाने के जबरदस्त फायदे-
1 .बुढ़ापा आने से रोकता है अंकुरित लहसून-
Third party image reference
कई बार उम्र से पहले झुर्रियां आने लगती है लेकिन लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. जो समय से पहले आने वाली झुर्रियों तथा बुढ़ापे से बचाव करते हैं. शरीर से ऐसे अनेक फ्री रेडिकल स्रावित होते हैं जो समय से पहले बुढ़ापा लाते हैं. लेकिन रिसर्च में यह बात साबित हुआ है कि 5 दिनों तक अंकुरित लहसुन की कलियां खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट तत्व प्रचुर मात्रा में मिलते हैं जो असमय बुढ़ापे से बचाते हैं.
2 .कैंसर से करे बचाव-
Third party image reference
अंकुरित लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होने के कारण शरीर में कैंसर सेल नहीं बनने पाती है. इसलिए नियमित तौर पर लहसुन का सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है.
3 .हृदय को रखे सुरक्षित-
Third party image reference
आजकल हृदय रोग होना आम समस्या लोगों के साथ बनती जा रही है. लेकिन आपको बता दें कि अंकुरित लहसुन के एंटीऑक्सीडेंट तत्व खून को आराम से हृदय तक पहुंचने में मददगार होते हैं. जिससे हृदय रोगों का खतरा काफी कम हो जाता है.
4 .सर्दी- जुकाम से दिलाए राहत-
Third party image reference
अगर आप सर्दी- जुकाम की समस्या से परेशान है तो आप को अंकुरित लहसुन का सेवन करना काफी फायदेमंद होगा. क्योंकि अंकुरित लहसुन में अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं. जिससे सर्दी जुकाम जैसी समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है.
5 .इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत-
Third party image reference
अंकुरित लहसुन से इम्युनिटी बढ़ती है एवं शरीर की प्रत्येक कोशिकाओं को पोषण प्राप्त होता है. इससे विभिन्न रोग और संक्रमण को दूर रखने में मदद मिलती है. साथ ही अंकुरित लहसुन का नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है. अंकुरित लहसुन रक्त नलिकाओं को चौड़ा करने का काम करता है. जिससे रक्त संचार शरीर के हर अंग तक आसानी से पहुंच पाता है एवं उच्च रक्तचाप कम हो जाता है.
6 .अल्जाइमर से रखे सुरक्षित-
Third party image reference
अंकुरित लहसुन में एलीसिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है इसका काम मस्तिष्क की कोशिकाओं को डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी खतरनाक रोगों से बचाना होता है. लकवा को रोकता है. लहसुन की कली में उपस्थित रसायन रक्त का थक्का बनने से रोकता है. जिससे लकवा का खतरा काफी कम हो जाता है.
लहसुन खाने के तरीके-
सुबह खाली पेट लहसुन की दो- तीन कलियां चबाकर खाएं ऊपर से आधा गिलास पानी पी लें. चबाकर खाने में परेशानी हो तो लहसुन की कलियां को बारीक काट कर या पीसकर पानी के साथ सेवन करें. इससे ऊपर बताए गए समस्याओं से छुटकारा मिलेगी.
Post a Comment