चुकंदर सेहत ही नही बालों के लिए भी है फायदेमंद

चुकंदर का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन बालों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है चुकंदर के जूस से बालों को कलर कर सकती हैं. बाल झड़ने की समस्या से बच सकती हैं. रूखे बालों में जान भर सकती हैं. यहां तक कि बालों से संबंधित कई समस्याओं को आप कम कर सकती हैं. अतः अगर आप कुछ रसायन युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं तो उसे बंद कर दें. क्योंकि रासायनिक उत्पादों के नियमित इस्तेमाल से बाल कमजोर होते हैं. झड़ने लगते हैं साथ ही बाल दो मुंहे हो जाते हैं. इसलिए अगर बालों को खूबसूरत और मजबूत बनाना चाहती हैं तो चुकंदर का जूस इस्तेमाल करना बेहतर उपाय है.

Third party image reference
चलिए जानते हैं-
1 .बाल झड़ने की समस्या-

Third party image reference
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं तो चुकंदर जूस का इस्तेमाल कर आप इस समस्या से निजात पा सकती हैं. आम तौर पर माना जाता है कि पोटेशियम की कमी की वजह से बाल झड़ते हैं. यह बालों के लिए सबसे उपयोगी तत्व होता है. चुकंदर जूस मैग्निशियम, आयरन और पोटैशियम से भरपूर होता है. यही वजह है कि यह बालों के झड़ने में उपयोगी विकल्प है. इसके साथ ही चुकंदर जूस बालों की लंबाई को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण है. तनाव की वजह से बाल झड़ रहे हैं तो इस समस्या से निजात मिलता है.
2 .रूसी की समस्या-

Third party image reference
गर्मी के मौसम में पसीना, धूल, मिट्टी इन सभी वजह से आपके बाल गंदे हो जाते हैं. नियमित साफ सफाई ना करने की वजह से सिर में डैंड्रफ यानी रूसी हो जाना आम बात होती है. आमतौर पर इस की समस्या से आसानी से छुटकारा नहीं मिल पाता है. कुछ महिलाएं तो डैंड्रफ से मुक्ति पाने के लिए तरह-तरह के रासायनिक प्रोडक्ट्स बालों में लगाती है. लेकिन खास फर्क नजर नहीं आता है. ऐसे में आप चुकंदर जूस को सिर में लगाएं और इस समस्या को दूर भगाएं. आपको बता दें कि चुकंदर में एंटीपायरेटिक गुण होती है जो खुजली और सिर के रूखे पन को कम करने के लिए बेहतरीन उपाय है. रूसी दूर भगाने के लिए बालों में चुकंदर का जूस लगाएं. इसमें आप चाहे तो दो बड़े चम्मच विनेगर भी मिला सकती हैं. यह उपाए आपके लिए अधिक कारगर साबित होगा.
3 .बालों को चमकदार बनाने के लिए-

Third party image reference
चुकंदर में कैरोनॉइड्स और अन्य तरह के एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो बालों की गुणवत्ता को बढ़ाकर बालों को घना बनाते हैं. चुकंदर में मौजूद यह तत्व रक्त प्रवाह को बेहतर करते हैं जो हेयर फ़ॉल्स को पोषण प्रदान करता है. बालों को बेहतर करने के लिए चुकंदर में जैतून का तेल और अदरक की गांठ का रस मिलाकर इससे लगाएं. इससे बाल चमकदार होते हैं. इसके लिए इस मिश्रण को बालों के सिरे तक लगाएं और अच्छी तरह से मसाज करें. इसके बाद इसे 10 मिनट तक छोड़ दे और बाल धो लें.

No comments

Powered by Blogger.