चेहरे पर लगायें ये तेल,फिर देखें कमाल
हर किसी की चाहत होती है कि चेहरा सुंदर और चमकदार हो. क्योंकि चेहरे पर दाग- धब्बे होना मतलब चेहरे की सुंदरता खराब होना. जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने कितने ही उपाय करते हैं. कितने ही घंटे ब्यूटी पार्लर में समय बिताते हैं. लेकिन यह दाग है कि जाते ही नहीं. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इतनी हाईटेक हो चुकी है कि बेशक चाहे अपने चेहरे से संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए कुछ भी कर ले. लेकिन बढ़ रहे प्रदूषण और सूरज की तेज किरण की वजह से चेहरे को नहीं बचा पाते हैं. जिससे चेहरे पर कई तरह के दाग- धब्बे हो जाते हैं. चेहरे पर डार्क सर्कल, पिगमेंटेशन, काले- धब्बे आदि प्रमुख हैं. वैसे वक्त के साथ यह समस्याएं आप ही बन गई है. लेकिन फिर भी इन्हें इग्नोर नहीं किया जा सकता है. इसलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से एक ऐसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसका इस्तेमाल कर आप चेहरे को सुंदर और चमकदार बना सकती हैं.
Third party image reference
आज हम जिस तेल के बारे में बात करने जा रहे हैं वह तेल है रोजहिप तेल. यह तेल गुलाब के बीजों से बनाया गया तेल है. जिसमे विटामिन, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी स्किन से पिगमेंटेशन को कम करने में काफी मददगार होता है.
आपको बता दें कि यह तेल काफी आसानी से आपको उपलब्ध हो सकता है. इसके लिए आपको ज्यादा काफी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस तेल को आप किसी भी मेडिकल स्टोर या किसी सुपर मार्केट से आसानी से उपलब्ध कर सकती हैं.
इस तेल में पाए जाने वाला विटामिन ई त्वचा में बनने वाले नए सेल्स के पुनर्जीवन में काफी मददगार होता है. वहीं दूसरी ओर इस तेल में पाए जाने वाले इंसेशियल फैटी एसिड त्वचा को लचीला बनाता है.
Third party image reference
अगर आपका चेहरा काफी रुखा है तो यह तेल आपके चेहरे को मॉइश्चराइज करने का काम करता है. इस तेल में पाए जाने वाले विटामिन ए को टर्न ऑफ करके और टेक्सचर को बेहतर बना कर चेहरे पर निखार लाने में काफी मदद करता है.
तेल को प्रयोग करने की विधि-
चेहरे पर इस तेल को लगाने से पहले किसी भी क्लींजर या फेसवास से चेहरा धो लें. उसके बाद चेहरे को सूखने दें. जब चेहरा सूख जाए तो चेहरे पर रोजहिप तेल लगाकर हल्के- हल्के हाथों से मसाज करें. मसाज तब तक करे जब तक कि आपकी त्वचा इस तेल को अच्छी तरह से सोख न ले. ऐसा रात को सोने से पहले प्रतिदिन करना चाहिए.
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तेल को लगाने से पहले आप त्वचा विशेषज्ञ से एक बार सलाह जरूर ले लें. अगर आप सलाह नहीं लेना चाहते हैं तो इस तेल को शरीर के किसी भी हिस्से पर थोड़ा सा लगा कर 24 घंटे के लिए छोड़ दें. फिर देखें कि कहीं इस तेल से आपको कोई एलर्जी तो नहीं हो रही है. अगर किसी प्रकार का दिक्कत ना हो तो आप इसे चेहरे पर आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं.
Post a Comment