80 से 85% महिलाओं में होती है खून कि कमी जानें कारण
यह सत्य है कि कुछ लोगों में और विशेषकर महिलाओं में खून की कमी होती है. मगर आजकल है आधुनिक फैशन सा हो गया है कि जिसे देखिए वह खून की कमी की शिकायत करता रहता है और इसके लिए कुछ न कुछ विटामिंस या खनिज की गोलियां खाता रहता है. यह भी आम लोगों में धारणा है कि शरीर में कुछ भी तकलीफ जिसके लिए वे कुछ कारण नहीं ढूंढ पाते हैं. उसे भी खून की कमी यानि एनीमिया की संज्ञा दे देते हैं. रक्त की कमी शरीर में कई कारणों से हो सकती है. इससे पहले यह बताना जरूरी है कि आखिर रक्त होता क्या है? उस के क्या कार्य हैं हमारे शरीर में.
Third party image reference
तो चलिए जानते हैं-
क्या है रक्त.
हमारे शरीर में हर मिनट हृदय के द्वारा 5 लीटर लाल रंग का द्रव्य रक्त प्रवाहित होता है. इसके द्वारा शरीर को ऑक्सीजन और खुराक पहुंचती है. खून में लाल कन और सफेद कन एवं सूक्ष्म प्लेटलेट्स होते हैं. लाल कण एक पदार्थ हीमोग्लोबिन होता है. जिसके कारण इसे लाल रंग मिलता है और यह ऑक्सीजन आगे संचार का माध्यम बनती है. जब रक्त में लाल रंग प्रदान करने वाले पदार्थ की कमी हो जाती है. तब उसे हम खून की कमी आनी एनीमिया कहते हैं.
क्या होती है खून की कमी.
जिस तरह एक फैक्ट्री में कच्चा माल नहीं होगा तो उत्पादन नहीं होगा. उसी तरह अगर हमारे शरीर में रक्त बनने के लिए जिस पदार्थ की जरूरत होती है वह नहीं होगा तो खून नहीं बन पाएगा. जैसे- लौह तत्व, प्रोटीन, विटामिन आदि दूसरे उदाहरण से समझे तो अगर फैक्ट्री में कच्चा माल मशीनों तक नहीं पहुंचे तब भी उत्पादन नहीं होगा. उसी तरह अगर हमारी पाचन क्रिया में गड़बड़ी के कारण है आवश्यक पदार्थ रक्त बनने के स्थान तक नहीं पहुंचे तो भी रक्त की कमी होगी.
तीसरे फैक्ट्री में अगर मशीन ठीक से काम नहीं करें और उसी तरह अगर शरीर में खून बनने वाले आगे खराब हो तब भी खून नहीं बन पाएगी. लेकिन यह भी होता है कि कई बार फैक्ट्री में कच्चा माल रखने की जगह नहीं होने से एकाएक उसकी कमी आ जाती है. उसी तरह जहां रक्त बनने में काम आने वाले पदार्थ जमा होते हैं. अगर वहां खराबी होगी तब भी रक्त की कमी होगी लेकिन यह तो हुई रक्त बनने में खराबी की विधि.
उसका दूसरा पहलू है कि अगर किसी कारण से खराबी से अगर लाल रक्त कण ज्यादा टूटते हैं तो भी रक्त की कमी होगी ऐसा भी होता है कि अगर यह लाल रक्त कण और सामान्य हो तो शरीर के अवयव उनको जल्दी नष्ट कर देते हैं और ऐसी अवस्थाओं में एनीमिया होना निश्चित है.
बहुत सारी दवाइयां जो कि आजकल हम काम में लाते हैं. जैसे कि मिर्गी में काम आने वाली दवाइयां, एंटीबायोटिक दवाइयों, दर्द निरोधक दवाइयां, कुछ भारी धातु वाली दवाइयां जिनके की निरंतर और लंबे समय तक सेवन करने के कारण भी रक्त की कमी हो जाती है. रक्त स्राव होना एक महत्वपूर्ण कारण है. खून की कमी होने का चाहे रक्त स्राव अमाशय में घाव होने से आंख में कीड़े या टीवी के कारण हो या चोट लगने के कारण हो या फिर महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता के कारण अधिक रक्त स्राव हो तब भी शरीर में खून की कमी हो जाती है.
लेकिन आपको बताते चलें कि दुनिया में खुराक की कमी के कारण पैदा होने वाली खून की कमी की सबसे ज्यादा संख्या पाई जाती है और य 80 से 85% इस रोग का कारण है. खासकर महिलाओं में खून की कमी ज्यादा देखी जाती है.
Post a Comment