सुन्दरता बढ़ाना चाहती हैं तो चमेली को ऐसे करें इस्तेमाल

शरीर और चेहरे को सुंदर बनाने के लिए आप कुछ ना कुछ करते ही हैं. शरीर की खूबसूरती और सुगंध दोनों को प्राप्त करने के लिए आजकल बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध है. लेकिन इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल्स मौजूद होता है जो आपको फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. लेकिन इसके अलावा कई ऐसी प्राकृतिक चीज है जो हमें सुंदर बनाने के साथ-साथ सुगंधित भी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. इसलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से चमेली के सौंदर्य वर्धक फायदे बताने की कोशिश करेंगे. जिसे अपनाकर आप अपनी सुंदरता आसानी से बढ़ा सकती हैं.

चुकंदर खाकर पतियों को फेंकने की गलती ना करें, जानें इसके फायदे

सुन्दरता बढ़ाना चाहती हैं तो चमेली को ऐसे करें इस्तेमाल
Third party image reference
1 .चेहरे से मृत कोशिकाओं को दूर करने के लिए चमेली काफी मददगार होता है. इसके लिए चमेली के फूल को पीस लें. अब इसमें नींबू और शहद डालकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट पर चेहरे पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद चेहरा साफ पानी से धो लें. इससे चेहरे पर पड़े मृत कोशिकाएं दूर होती है और चेहरे पर निखार आता है.
2 .डार्कसर्कल हटाने में चमेली आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए चमेली के पत्तों को पीसकर दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20-25 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें. इसके नियमित प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में डार्कसर्कल की समस्या दूर हो जाएगी.

सुन्दरता बढ़ाना चाहती हैं तो चमेली को ऐसे करें इस्तेमाल
Third party image reference
3 .चमेली के फूल को पीसकर इससे बने लेप चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार आता है. इसके लिए चमेली के फूल में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर प्रति दिन लगाना चाहिए.
4 .थकी आंखें के लिए भी चमेली काफी मददगार है. इसके लिए चमेली के थोड़ा सा तेल और नारियल का तेल दोनों को अच्छी तरह मिलाकर हथेली पर लेकर हल्के हाथों से आंखों की मसाज करें. इससे आंखों को सुकून मिलेगा साथ ही आंखों की खूबसूरती भी बढ़ेगी.
5 .मुहांसों की समस्या से निजात पाने के लिए भी चमेली आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए चमेली के पत्तों को पीसने और इसमें नींबू और गुलाब जल को डालें और इसे चेहरे पर लगा लें. आधे घंटे बाद आप साफ पानी से चेहरा धो लें. नियमित ऐसा करने से आपको मुहांसों की समस्या से छुटकारा मिलेगी.

No comments

Powered by Blogger.