7 दिन में 8 किलो तक वजन कम करने का 2 बेहतर उपाय
google-Copyright Holder: Kalyan ayurved
आजकल के लाइफस्टाइल में मोटापा एक आम समस्या होती जा रही है. जिसके लिए लोग कई तरह के उपाय करते रहते हैं. कुछ लोग जिम जाकर शरीर घटाते हैं तो कोई खाना कम कर देते हैं. लेकिन आपको बता दें कि यह मोटापा घटाने का उपाय नहीं है. हालांकि मोटा शरीर या फिर शरीर में फैट बिल्कुल भी अच्छा नहीं दिखता है. इसलिए लोग मोटापा घटाने के उपाय ढूंढते रहते हैं. साथ ही मोटापा अधिक होने से कई तरह की शारीरिक समस्याएं होती रहती है. जैसे घुटने में दर्द होना, मधुमेह, ब्लड प्रेशर जैसी समस्या होना आम हो जाती है. इसलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से ऐसे 2 उपाय बताने जा रहे हैं. जिसकी मदद से आपको मोटापा घटाने के लिए ना तो कोई दवाइयों का सेवन करना पड़ेगा और ना ही जिम जाने की जरूरत पड़ेगी.
आपको बता दें कि मोटापा कम करने का सबसे बड़ा सिद्धांत यही है कि आप को अपने शरीर में जमा कैलोरी को उसी अनुपात में खर्च करना होता है.
तो चलिए जानते हैं 7 दिन में 9 किलो तक वजन कम करने के उपाय-
1 .अपने खाने की आदत में करें बदलाव-
अगर आप एक हफ्ते के अंदर तेजी से वजन कम करना चाहते हैं या दुबले होना चाहते हैं तो आपको अपने खाने के डेली रूटीन में बदलाव लाना होगा. हम जो खाते हैं वह हमारे शरीर को लगता है. उस प्रकार का खाना जिसमे शुगर, कैलोरी हो खाने से परहेज करना चाहिए. जैसे- वेदर चीजें, फ्राइड फूड, मीठे चीजों का सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इन चीजों में बहुत ज्यादा फैट होता है. जिससे मोटापा बढ़ता है यानी वजन बढ़ता है.
इसका मतलब यह हुआ कि आपको केक, कुकीज, कपकेक्स, ब्रेड पेस्ट्री तो बिल्कुल ही नहीं खानी चाहिए. साथ ही खाने में साल्टी फूड, स्नैक फूड, फ्रेंच फ्राइस, पोटैटो चिप्स को बिल्कुल भी हाथ नहीं लगाना चाहिए. इसके अलावा मछली, मीट, पोल्ट्री के ब्रेडेड प्रोडक्ट के सेवन से आपको दूर रहना चाहिए.
आपको बता दें कि अतिरिक्त फैट को बर्न करने के लिए कम प्रोटीन वाले आहार का ही चुनाव करना बेहतर होगा. तेल में तली हुई चीजों की वजह ग्रिल चीजों का खाना अच्छा होगा. तेल में ज्यादा फ्राइड चीजें फैट को बनाती है जबकि तली हुई चीजें आपके शरीर में फैट को नहीं बनने देती है. साथ ही अल्कोहल, कोल्ड ड्रिंक और मिठाई के सेवन से बचना चाहिए. आइसक्रीम का सेवन आपके शरीर में चर्बी को बढ़ाता है और उससे बना हुआ चर्बी कम होने या खत्म होने में काफी समय लगता है. इसलिए इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
2 .तेजी से चलने की आदत डालें-
आपको बता दें कि घूमना, टहलना, तेजी से पैदल चलना एक ऐसा एक्सरसाइज है. जिसके वजह से आपका वजन तेजी से कम होता है. आप तेज चल कर मनचाहा रिजल्ट कुछ ही दिनों में आसानी से पा ले सकते हैं. महज चलने मात्र से ही आप 0.46 किलोग्राम यानी कि 1 पाउंड वजन कम कर सकते हैं. लेकिन यह सब निर्भर करता है कि आप हफ्ते में कितना चल सकते हैं.
आपको बता दें कि आप बिना जिम जाए सिर्फ चलने से ही 9 किलो तक अपना वजन आराम से घटा सकते हैं. 10,000 कदम चलने से रोजाना आप अपने वजन में अभूतपूर्व कमी कर सकते हैं और आपको यह असर 1 सप्ताह में ही दिखने लगेगा. हालांकि 10,000 कदम आपको बहुत ज्यादा लग सकता है लेकिन आप कोशिश करें तो इतना रोजाना आराम से चल सकते हैं .जरूरी नहीं है कि एक बार में ही 10000 कदम आपको चलना चाहिए, बल्कि इसे आप टुकड़ों में बांटकर भी चल सकते हैं,
10,000 कदम चलने के लिए आपको क्या करना चाहिए.
इसके लिए आप कार पार्किंग एरिया से हमेशा अपना गंतव्य दूर रखें. ताकि इसी बहाने आप पैदल चलने की आदत डाल सके. आप लिफ्ट की बजाय सीढियों का सहारा ले यानी कि कुल मिलाकर कहा जाए तो आप अपनी दिनचर्या में अधिक से अधिक पैदल चलने की आदत डालें. छोटी दूरी तय करने के लिए आप किसी गाड़ी का सहारा लेने की जगह पैदल चलें. हालांकि एक व्यक्ति को वजन कम करने के लिए 2000 कदम के आसपास चलने की जरूरत होती है, आप इस बात को समझ लीजिए कि 1 मील में आपकी 100 कैलोरी बर्न होती है. लेकिन अगर आप 10000 कदम थोड़े अंतराल पर भी चलने की आदत बना लेते हैं तो आपका वजन तेजी से घटना निश्चित है और आपको इसके लिए जिम जाने की जरूरत नहीं कोई दवाई सेवन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Post a Comment