फिटकरी से भी कर सकते हैं सफ़ेद बाल काला
आजकल के लाइफस्टाइल में बालों का सफेद होना आम बात हो गई है. पहले लोगों को उम्र के अनुसार बाल सफेद होते थे. लेकिन आजकल बाल सफेद होने की कोई उम्र सीमा नहीं है क्योंकि आजकल लोगों के दिनचर्या में बहुत बदलाव आया है. आजकल बाजार में बहुत तरह के तेल मौजूद हैं और लोग इस तेलों का अगल बदलकर इस्तेमाल करते हैं. जिससे बालों को पोषण नहीं मिल पाता है और बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं. साथ ही आजकल खान- पान में बहुत बदलाव आया है. जिससे बालों को पोषण नहीं मिल पाता है साथ ही आजकल लोगों के अंदर तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है. जिस वजह से बाल उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं.
लड़के हो या लड़कियां सफेद बालों को छुपाने के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं जो हमारे बालों पर ज्यादा समय तक अपना असर नहीं दिखा पाता है. साथ ही इन प्रोडक्ट में ज्यादा केमिकल मौजूद होता है जो एक समय बाद हमारे बालों को नुकसान पहुंचाने लग जाता है और बालों का टूटना, झड़ना रूसी जैसी समस्या होने लगती है. अगर आप अपने बालों को काला करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए फिटकिरी का इस्तेमाल बेहतर साबित हो सकता है.
तो तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
हम सभी लोग फिटकिरी का कई तरह से इस्तेमाल करते हैं फिटकिरी के इस्तेमाल से सफेद बालों से भी हम छुटकारा पा सकते हैं. फिटकिरी बालों को काला करने के साथ-साथ खूबसूरत और चमकदार बनाने में भी मददगार होता है. इसके लिए आपको फिटकरी और गुलाब जल का इस्तेमाल करना होगा.
सबसे पहले थोड़ी सी फिटकिरी लेकर इसे पीसकर पाउडर बना लें. अब इस पाउडर को एक कटोरी में निकाल कर इस में गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को अपने बालों में अच्छी तरह लगाएं और कुछ देर के लिए इसे सूखने दें. जब यह पोस्ट अच्छी तरह सूख जाए तो हल्के गर्म पानी से इसे धो ले. इस तरह आप नियमित रूप से लगभग 15 दिन करें. इससे आपके बाल काले होने लगेंगे साथ ही पहले की अपेक्षा आपके बाल ज्यादा मजबूत व चमकदार बनेंगे.
Post a Comment