पलकों को सुन्दर और घना बनाने का घरेलू उपाय

नमस्कार, इस चैनल में आपका बहुत-बहुत स्वागत है. इस चैनल को फॉलो करें और घर बैठे जाने लाइफ़स्टाइल, स्वास्थ्य, सौंदर्य और ज्योतिष से जुड़ी खबरें.

Copyright Holder: suman beauty
हमारे चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लंबे बालों और सॉफ्ट त्वचा के साथ पलकों का भी लंबी, घनी और खूबसूरत होना भी जरूरी होता है. हमारी आंखों की सुंदरता पलकों पर ही निर्भर करती है. चेहरे पर घने, लंबे और घुमावदार पलके होने से आंखें बड़ी आकर्षक और चमकदार नजर आती है. लेकिन कई लोगों को पलके बहुत हल्की ग्रोथ में होती है. जिससे आंखों पर गोलापन दिखता है. ऐसे में हर लड़की चाहती है कि उसके पलके लंबी, घनी हो अगर आप भी लंबी और घनी पलकें चाहती है तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपकी पलकों के ग्रोथ में बढ़ोतरी होगी.
तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
पेट्रोलियम जेली-
आपकी पलकों को लंबा और घना बनाने के लिए पेट्रोलियम जेली यानि वेसलीन भी मदद कर सकता है. इसके लिए रात को सोने से पहले ब्रश की सहायता से पलकों पर वेसलिन जेली लगाएं और आंखों को धोने एक हफ्ते तक इसे पलकों पर लगाने से फायदा जरूर होगा.
ग्रीन टी-
ग्रीन टी आपकी मोटापा ही कम करने में मददगार नहीं है बल्कि पलकों को घना और लंबा बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है. ग्रीन टी में पाए जाने वाले गुण आंखों और पलकों को पोषण देने का काम करते हैं. इसलिए पलकों की लंबाई बढ़ाने के साथ-साथ इनकी सफाई भी करती है.
नींबू और जैतून का तेल-
महिलाओं के लिए जैतून का तेल और निंबू जैसे सौंदर्य प्रसाधन में जैसे एक वरदान है. जैतून का तेल और नींबू भी पलकों को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होता है. इसके लिए नींबू के छिलके को बारिक पीसकर जैतून के तेल में मिला लें और इसे सुरक्षित रख ले. अब प्रतिदिन रात को सोने से पहले इसे अपनी पलकों पर लगा ले और सुबह उठकर धो ले. नियमित ऐसा करने से आपकी पलके घनी और लंबी होगी.
एलोवेरा-
पलकों की बालों के ग्रोथ को बढ़ाने के लिए एलोवेरा भी मददगार साबित होता है. इसके लिए एलोवेरा जेल को कॉटन की सहायता से पलकों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.
दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर करें और कमेंट में जरूर बताएं यह जानकारी आपको कैसी लगी.
धन्यवाद.

No comments

Powered by Blogger.