चेहरे की झाइयाँ दूर करने का बेहतर उपाय
सुंदर और बेदाग चेहरा किसे पसंद नहीं होता है. मगर धूल- मिट्टी या फिर किसी अन्य कारण से चेहरे पर झाइयां पड़ जाना आमबात होती है. जो इंसान की पूरी पर्सनैलिटी को खराब कर देते हैं. ऐसे में चेहरे पर पड़ी झाइयों को दूर करने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि तत्काल तो उन्हें जरूर राहत मिल जाती है लेकिन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल होने के वजह से हमारी त्वचा को नुकसान होता है ऐसे में कई ऐसे घरेलू उपाय है जिसका इस्तेमाल कर हम 1 सप्ताह में झाइयों को दूर कर सकते हैं.
तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
शहद और नींबू-
झाइयों को दूर करने के लिए शहद और नींबू आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें. और इसे चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. जब सूख जाए तो चेहरे को साफ पानी से धो लें. ऐसा करने से 1 सप्ताह के अंदर आपको फर्क दिखने लगेगा.
गुलाब जल और चंदन पाउडर-
चेहरे चेहरे पर पड़ी झाइयों से राहत पाने के लिए गुलाब जल और चंदन पाउडर का सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसके लिए एक चम्मच गुलाबजल और दो चम्मच चंदन पाउडर को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं जब पेस्ट सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें. इस उपाय को सप्ताह में दो तीन बार करें धीरे- धीरे चेहरे की झाइयां खत्म होने लगेगी.
नींबू- पानी-
जैसा कि आपको मालूम होगा कि नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं. झाइयों को दूर करने में मददगार होते हैं. इसके लिए दो चम्मच नींबू के रस में चार चम्मच पानी मिलाकर झाइयों पर एक घंटा के लिए लगाएं और फिर साफ पानी से चेहरे को धो ले इस उपाय को सत्ता में दो तीन बार करें दाग धब्बों से छुटकारा मिल जाएगा.
एलोवेरा-
एलोवेरा त्वचा और चेहरे के दाग धब्बे को दूर करने के लिए बहुत बढ़िया विकल्प होता है. इसके लिए ताजी एलोवेरा का जेल निकाल कर चेहरे पर 15:20 मिनट के लिए लगा लें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में चेहरा बेदाग और सुंदर बनेगा. साथ ही चेहरे पर गोरापन भी आएगा.
हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक, शेयर करें. और ऐसे ही जानकारी पाने के लिए इस चैनल को फॉलो करें.
धन्यवाद.
Post a Comment