इस तरह से खाएं मूंगफली, काजू और बादाम से ज्यादा फायदेमंद है

आपने अक्सर सुना होगा कि हमें रोजाना बादाम, काजू, किसमिस, छुहारा इत्यादि का सेवन करना चाहिए. क्योंकि इसके सेवन से हमारा शरीर मजबूत होता है और हमें कई बीमारियों से बचने का मौका मिलता है. लेकिन जरा सोचिए. क्या इन चीजों का सेवन करना सबके लिए मुमकिन है. तो आपका जवाब इसमें नहीं होगा. क्योंकि यह बहुत महंगे होते हैं लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर बादाम, काजू ,किसमिस, छुहारा आप नहीं खा सकते हैं तो मूंगफली का सेवन इनका मुकाबला तो नहीं कर सकता है लेकिन नियमित और इस तरीके से सेवन किया जाए तो यह बादाम, काजू से भी ज्यादा फायदेमंद है.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
* अगर आप शरीर का वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको मूंगफली का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है. जो वजन बढ़ाने में सहायक होता है.
* अगर पाचन तंत्र की समस्या को दूर करना है और दांतो और हड्डियों को मजबूत करना है तो मूंगफली का सेवन करना फायदेमंद होता है.
* मूंगफली में सेहत का खजाना छिपा हुआ होता है क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. जो शारीरिक वृद्धि के लिए बहुत जरूरी होता है. अगर आप किसी कारण से दूध नहीं पीते हैं तो यकीन मानिए मूंगफली का सेवन करना एक बेहतर विकल्प है. इसके अलावा मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम, जिंक पाया जाता है. इसके अलावा मूंगफली खाने से ताकत मिलती है. मूंगफली में विटामिन ए और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है.
* गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है. इसके सेवन से गर्भस्थ शिशु का विकास बेहतर तरीके से होता है.
* मूंगफली में ओमेगा सिक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा को कोमल और नम बनाए रखने में मददगार होता है. कई लोग तो मूंगफली का तेल फेस पैक के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं.
* मूंगफली में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है इसलिए खून की कमी दूर करने के लिए भी मूंगफली का सेवन करना फायदेमंद होता है.
* बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन करना फायदेमंद होता है क्योंकि मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होती है जो बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकने में मददगार होता है.
* मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन बी की पर्याप्त मात्रा होती है इसलिए मूंगफली के सेवन से हड्डियां और दांत मजबूत बनते हैं.
मूंगफली खाने का तरीका-
ऐसे तो मूंगफली खाने के तरीके हैं. लेकिन अगर पर्याप्त लाभ प्राप्त करना चाहते हैं. तो मूंगफली के दाने रात को पानी में भिगोकर रख दें. और सुबह फुलने के बाद मूंगफली के दानों को खा ले. हां इस बात का जरूर ध्यान रखें कि मूंगफली के दाने भुनी हुई या तली हुई नहीं होनी चाहिए.
दोस्तों, हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर करें और कमेंट में जरूर बताएं. क्या आप मूंगफली खाना पसंद करते हैं.
आपका दिन शुभ हो.
धन्यवाद.

No comments

Powered by Blogger.