अपने हाथों से करें चेहरे की पूरी फेसियल, जाने फेसियल के तरीके
लड़कियां और महिलाएं अपनी सुंदरता के प्रति बहुत सजग रहती हैं. अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए कई तरह के क्रीम फेस वास आदि का इस्तेमाल करती हैं. और तरह-तरह की सावधानियां अपनाते हुए बहुत साधन अपनाती हैं ताकि वह सुंदर और आकर्षक दिखें. लेकिन आकर्षक और सुंदर दिखने के लिए त्वचा का कोमल होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि शुष्क त्वचा से व्यक्ति आयु से अधिक उम्र का दिखने लगता है. त्वचा में झुर्रियां ना पड़े, त्वचा साफ और सुंदर दिखे उसके लिए फेशियल काफी जरूरी हो जाता है. वैसे तो अच्छा पानी और साबुन से साफ हो ही जाती है. मगर फेशियल से त्वचा ज्यादा आकर्षक लगती है और झुर्रियों से निजात मिलती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेशियल का मतलब होता है. मसाज अर्थात मालिश जिससे त्वचा में कसाव आता है. और रक्त संचार सही ढंग से होता है जिस वजह से चेहरे पर झुरिया नहीं पड़ती है.
तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
* सफाई- फेशियल यानि मसाज करने से पहले त्वचा की अच्छी तरह सफाई जरूरी है. सबसे पहले चेहरे को क्लीनिंग मिल्क से साफ कर लेना चाहिए. अगर आपकी त्वचा तैलीय हो तो साबुन व सुनने पानी से धोये.अगर फालतू हो तो रुई की सहायता से फालतू क्रीम व चिकनाई हटा देनी चाहिए.
* मालिश- चेहरे की सफाई के बाद चेहरे की मालिश जरूर करनी चाहिए. अगर त्वचा तैलीय हो तो कोल्ड क्रीम का प्रयोग करें. अगर त्वचा शुष्क हो तो वैनिशिंग क्रीम अथवा बिटामिन क्रीम का प्रयोग करें. मालिश चेहरे से बाहर की तरफ 15-20 मिनट तक करें. तथा ज्यादा क्रीम को रुई से हटा दें.
* स्ट्रीमिंग- इस प्रक्रिया में मालिश के बाद भाप लेते हैं जिससे बंद छिद्र खुल जाते हैं. भाप लेने वाले पानी में पिपरमेंट, पुदीना, गुलाब या गेंदे की पत्तियां डाल दें. अब मोटे तोलिए से चेहरा ढककर भाप लें फिर चहरे को थपथपाते हुए सुखा लें.
* फेस पैक -फेशियल की सबसे अंतिम प्रक्रिया फेस पैक की होती है उसके साथ ही फेशियल क्रिया समाप्त हो जाती है. फेस पैक चाहे घरेलू हो या आप बाजार से खरीदे हैं. इसका प्रयोग आंखों के नीचे की त्वचा को छोड़कर पूरे चेहरे व गर्दन पर करें और आंखों पर गुलाब जल से भीगी हुई हुई रख ले. लगभग 20-25 मिनट लेटे रहे जब पूरा फेस पैक सूख जाए. तो सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से मुंह धो कर हल्की क्रीम लगा ले.
फेशियल करते समय कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती है.
फेशियल का प्रयोग आंखों के नीचे की त्वचा को छोड़कर ही करना चाहिए. लेप करने के बाद जब तक फेस पैक अच्छी तरह सूख न जाए तब तक ना बातचीत करना है. और ना ही मुस्कुराए अपने पैर को ऊंचाई की स्थिति में रह कर लेटे रहे. जब तक फेस पैक सुख न जाए.
यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं और अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर करें. और ऐसे ही जानकारी पानी के लिए इस चैनल को फॉलो करें.
धन्यवाद.
Post a Comment