बाल लम्बा,घना और मजबूत बनाना चाहती हैं तो करें इन चीजों का इस्तेमाल

-लंबे,घने और काले बाल हर किसी को पसंद होती है.लेकिन आजकल के अनियमित खान-पान,प्रदूषित वातावरण,आहार में पौष्टिक चीजों की कमी,भरपूर मात्र में शारीर को पोषण नही मिलाना आदि के कारण बाल टूटते हैं जिससे बालों का ग्रोथ कम होता जाता है.बालों को सही पोषण नही मिल पाने की वजह से कम उम्र में ही बाल सफ़ेद होने लगते हैं.हालाँकि बालों को सुरक्षित रखने के लिए लड़के तो कम ध्यान देते हैं लेकिन लड़कियां बालों का विशेष ध्यान रखती है.इसके लिए कई तरह के उपाय करती है.बालों को पोषण देने के लिए कई तरह के तेलों का इस्तेमाल करती है.लेकिन बालों का ग्रोथ नही बढ़ता है बाल सफ़ेद हो ही जाते हैं.लेकिन आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बालों को लंबे घने और काले करने का कुछ बेहतर उपाय बताने जा रहे हैं.जो आपके लिए मददगार साबित होगा.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
1 .प्याज-आपकी इस समस्या को दूर करने में प्याज मददगार हो सकता है.क्योंकि प्याज बालों को पोषण देता है.जिससे बाल झाड़ना रूक जाता है.साथ ही प्याज के इस्तेमाल से भूरे हुए बाल काला हो जाते हैं.प्याज में बैक्टीरियल गुण होता है.जिससे सर में किसी तरह का संक्रमण नही होने देता है और बालों को पतला होने से रोकता है.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
2 .अंडा-अंडा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है.इसलिए इसके खाने के साथ बालों में लगाने से फायदा होता है.साथ ही अंडे में आयरन,फास्फोरस,जिंक और सेलेनियम पाए जाते हैं जिससे बालों को पोषण मिलता है और बाल लंबे होते हैं.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
3 .आलू-बालों का ग्रोथ बढ़ाने के लिए आलू बेहतर घरेलू उपाय है.इसके लिए आलू का रस नहाने या बाल धोने से 20-25 मिनट पहले बालों में लगायें. और फिर ठंठे पानी से बाल धो लें.ऐसा सप्ताह में 2-3 बार करने से बाल लम्बा और मजबूत बनता है.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
4 .नारियल तेल और जैतून तेल-एक चम्मच नारियल तेल में कुछ बुँदे जैतून का तेल मिलाकर रात को सोने से पहले बालों में लगायें.ऐसा करने से बालों को पोषण मिलता है.जिससे बाल लंबे,घने और मजबूत होते हैं.इसे सप्ताह में कम से कम 3 बार जरुर करना चाहिए.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
5 .आंवला,शिकाकाई और रीठा-इन तीनो का इस्तेमाल बालों को सुन्दर चमकदार और घाना बनाने के लिए बहुत पहले से लोग करते आ रहे हैं.बालों के ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आंवला,शिकाकाई और रीठा को रात को पानी में भिंगोकर रख दें.सुबह बाल धोने से 30 मिनट पहले इसे बालों में लगाकर छोड़ दें.और फिर ठंढे पानी से बालों को धो लें.इससे बाल धोते समय शैम्पू का इस्तेमाल नही करें.ऐसा सप्ताह में 2-3 बार करें.इसके नियमित इस्तेमाल से बाल कुछ ही दिनों में लंबे,घने और मजबूत होंगे.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
यह जानकारी कैसी लगी कमेन्ट कर जरुर बताएं.साथ ही अच्छी लगी हो तो लाइक,शेयर करें.धन्यवाद.

No comments

Powered by Blogger.