जोड़ों के दर्द दूर करने का रामबाण उपाय
दोस्तों आज हम जोड़ो के दर्द को दूर करने का रामबाण उपाय बताने जा रहा हूँ.उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों में दर्द का होना आमबात होते जा रहा है.जिसके कारन उठने-बैठने,चलने,झुकने आदि में परेशानी होने लगती है इसके लिए आप कई बार मोटे रकम देकर इलाज करवाते हैं लेकी शायद दर्द से रहत तो मिल जाती है पर ठीक नही हो पाती है और आप पिछले जन्मो का दोष समझकर आप दर्द सहते रहते हैं लेकिन आज हम जो उपाय बताने जा रहे हैं जो एक ही बार इस्तेमाल करने से दर्द से राहत मिलेगा और कुछ दिनों तक इस्तेमाल करने से दर्द ठीक हो जाता है.
तो आइये जानते हैं जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने का रामबाण उपाय-
सामग्री-
सरसों या टिल का तेल-250 ग्राम.
कायफल -25 ग्राम.(यह पंसारी के यहाँ आसानी से मिल जाती है )
लौंग का तेल-5 ml.
तेल बनाने की विधि-दोस्तों सबसे पहले कायफल को पीसकर पौडर बना लें इसके बाद लहसून को अधकुटा कर लेना है.अब सरसों या तिल तेल को कडाही में डालकर धीमी आंच पर चढ़ाकर लहसून डाल दें.और कायफल पाउडर को धीरे-धीरे डालते जाएँ और कलछी से चलाते जाएँ जब लहसून जल जाय और तेल लाल दिखने लगे तो आंच से उतारकर ठंढा कर लें.इसके बाद कपडे से छानकर शीशी में तेल भर कर लौंग का तेल मिलाकर हिलाएं ताकि तेल अच्छी तरह मिल कर एक हो जाय.अब आपका तेल तैयार है.
इस्तेमाल करने की विधि-जरुरत अनुसार तेल को किसी कटोरी में निकालकर गुनगुना करके दर्द्वाले जगह पर लगाकर मसाज करें.इसके इस्तेमाल से दर्द से तुरंत राहत मिलता है.यह जोड़ों के दर्द,हड्डियों के दर्द,सायटिका पेन,चोट-मोच के दर्द से तुरंत राहत देता है और नियमित इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है.
दोस्तों यह दर्द का रामबाण तेल है जिन्हें दर्द की शिकायत है इस्तेमाल कर सकते है.इसका कोई साइड इफेक्ट नही है.यह जानकारी कैसी लगी कमेन्ट करें.धन्यवाद.
आयुर्वेद चिकित्सक-डा.पी.के.शर्मा.

Post a Comment