मिल गया कमर दर्द का शर्तिया घरेलू उपाय

किरण आयुर्वेद-नमस्कार इस चैनल में आपका स्वागत है.आज लोगों के सामने सबसे बड़ी परेशानी कमर दर्द का है जो खास कर महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है.कमर दर्द अक्सर उन लोगों में होती है जो सही ढंग से नहीं उठते बैठते हैं.झुककर ज्यादा देर तक काम करते हैं.शारीरिक श्रम कम करते हैं.मांसपेशियों में अधिक तनाव,हमेशा उच्चे हील वाले जूता या चप्पल का इस्तेमाल करना,या अधिक वजन उठाना,अधिक दिनों तक बीमार रहना और एकदम नर्म गद्दे पर सोना आदि के कारण कमर दर्द होते हैं.

कमर दर्द बूढ़े ही नही बल्कि जवान लोगों को भी हो सकती है जो कमर से लेकर कूल्हों तक हो सकती है.कभी-कभी यह दर्द इतना परेशान कर देता है कि उठना बैठना मुश्किल हो जाता है.
आइये जानते हैं कमर दर्द का घरेलू उपाय-
1 .दो चम्मच सरसों तेल में लहसून की 2-3 कलियाँ छीलकर जलाकर कमर दर्द पर मालिस करने से कमर दर्द से तुरंत राहत मिलती है.



2 .किसी वर्तन में पानी गुनगुने करके थोडा सा नमक मिलाकर एक तौलिये को भिगो कर कमर दर्द पर सिकाई करने से कमर दर्द से तुरंत राहत मिलता है.
3 .अजवायन को भूनकर पाउडर बनाकर सुबह -शाम कुछ दिनों तक एक चम्मच की मात्रा में पानी के साथ सेवन करने सेवन करने से पुराना कमर दर्द भी ठीक हो जाता है क्योंकि अजवायन में एंटी पायरेटिक गुण होते है साथ ही बात रोगों को दूर करने शक्ति होती है.

4 .कैल्सियम की कमी के कारण कमर दर्द होता है इसलिए कैल्सियम युक्त चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है.
5 .अगर आप ऑफिस में काम करते हैं तो कुर्सी पर सीधा बैठें.गर्दन सीधा रखें.कुर्सी के पीछे वाले जहा पर पीठ टिकते है मोटा तौलियां रखें जिससे रीढ़ की हड्डी पर जोर न पड़े.
6 .कमर दर्द का घरेलू उपाय में अश्वगंधा चूर्ण भी फायदेमंद होता है जिसे लगातार कुछ दिनों तक सेवन करने से पुराने कमर दर्द भी दूर हो जाते हैं.इसके लिए अश्वगंधा चूर्ण एक चम्मच सुबह-शाम पानी या दूध के साथ खाना फायदेमंद होता है.

दोस्तों,कमर दर्द बहुत कष्ट देता है इसलिए जल्द उपाय करना चाहिए.यह पोस्ट कैसा लगा कमेन्ट करें और इस चैनल ने नये हैं तो फॉलो करना न भूलें नमस्कार.

No comments

Powered by Blogger.