पेट की चर्बी घटाने के लिए बढियां और कारगर उपाय

किरण आयुर्वेद के इस चैनल में आपका स्वागत है.दोस्तों आजकल के व्यस्त जिंदगी में व्यायाम करने का समय नही मिलता.जिससे पेट की चर्बी और मोटापा का होना आमबात है.जब किसी का वजन या मोटापा बढ़ता है तो इसका असर पेट पर पड़ता है और पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है. जिससे पेट बाहर निकलने लगता है.इस स्थिति में आप किता भी सुन्दर हों पर पेट निकलने पर सुन्दरता कम हो जाती है.



दोस्तों मोटापा बढ़ने से कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ता है.जैसे चलने में सांस फूलना,ब्लडप्रेशर,शुगर,फैटी लीवर,शारीर का वजन बढ़ने से घुटनों में दर्द आदि रोग सामने आने लगते हैं.
मोटापा और पेट की चर्बी कम करने के लिए बाजार में कई तरह के दवाइयां मिलती है.लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट्स भी होने का खतरा बना रहता है.आज हम कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो बिना किसी नुकसान के आपके लटकते पेट की चर्बी और मोटापा से निजत दिलाने म्सदाद करेगा.
दोस्तों,पेट की चर्बी कम करने और मोटापा कम करने के लिए दो ही उपाय हैं जो आपकी मदद कर सकते है.पहला डाईट और दूसरा व्यायाम जो बिना पैसा खर्च किये आपको मोटापा से राहत देता है.
पेट की चर्बी बढ़ने के कारण-
*फिजिकल वर्क कम करना यानि ज्यादा बैठे-बैठे काम करना.
*ज्यादा फैट और कार्बोहाइड्रेट युक्त पदार्थों का सेवन करना.
*ज्यादा मीठा चीजों का सेवन करना,खाना खाते ही सो जाना,शराब-धुम्रपान ज्यादा करना,
*कुछ स्टोराईड दवाएं जिसका ज्यादा दिनों तक सेवन करना और इसके साइड इफेक्ट के कारण पेट की चर्बी लटक जाते है.
दोस्तों,पेट की चर्बी कम करने के लिए उपर्युक्त कारणों को दूर करने का प्रयास करें और साथ में ये घरेलू उपाय का इस्तेमाल करें.इसके नियमित इस्तेमाल से पेट की चर्बी कम हो जाएगी.
आइये जानते हैं घरेलू उपाय-
*गर्म पानी और शहद-यह उपाय सदियों से घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.जो सबसे बढ़िया और कारगर उपाय है.इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद,एक चम्मच निम्बू का रस अच्छी तरह मिलाकर सुबह नियमित रोजाना पिने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखेगा.

2 .करी पत्ता-करी पत्ता किचन में सदियों से भोजन के स्वाद बढ़ने के लिए किया जाता है जो पेट की चर्बी घटाने में भरपूर मदद करता है क्योंकि करी पत्ता मेंकई पोषक तत्व है जो पेट की चर्बी गलाने में मददगार होते हैं.

3 .अजवायन-अजवायन के सेवन करने से पाचन तंत्र को भोजन पचाने में मदद मिलती है.और भोजन सही ढंग से पचता है तो अतिरिक्त चर्बी का निर्माण नही के बराबर होता है.इसलिए मोटापा कम करना चाहते हैं तो 15 -20 ग्राम अजवायन को एक कप पानी में रात को भिगोकर रखें और सुबह अजवायन को मसलकर एक चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट पियें.

अजवायन के इस पानी के नियमित सेवन से निश्चित रूप से अतिरिक्त चर्बी कुछ ही दिनों में कम होने लगती है साथ ही पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहता है.जिससे कब्ज और गैस की समस्या भी दूर रहती है.
दोस्तों एक बार फिर मई कहना चाहूँगा पेट की चर्बी घटने के लिए डाईट में बदलाव और व्यायाम का सहारा जरुर लें.यह पोस्ट कैसा लगा कमेन्ट करें और फ़ॉलो करना न भूलें नमस्कार.


No comments

Powered by Blogger.