बबासीर को जड़ से ख़त्म करने का अचूक घरेलू उपाय

नमस्कार दोस्तों आज हम बात करनेवाले है बबासीर की जो बहुत ही कष्टदायक बीमारी होती है जिसके बिषय में लोग किसी से खुलकर बात नही कर पाते हैं और यह बीमारी बढ़ते चली जाती है जो आगे चलकर बहुत परेशान करती है इसलिए जितनी जल्दी हो सके बबासीर का इलाज करना चाहिए.

बबासीर का सामान्य लक्षण-पेट में कब्ज बना रहना.शौच जाने पर खुलकर शौच न होना,शौच के समय दर्द होना,शौच कड़ा होना,शौच के साथ खून का आना आदि लक्षण दिखाई देते हैं.
तो आइये जानते हैं बबासीर का घरेलू उपाय-
1 .त्रिफला पाउडर,रसौत,नीम के बीज का पाउडर को बराबर मात्र में मिलाकर एलोवेरा के रस से घोटकर बड़ा मटर के बराबर गोलियां बनाकर छाया में सुखाकर सुरक्षित रख लें और सुबह खाली पेट एक से दो गोली पानी के साथ और रात खाना खाने के बाद एक गोली पानी के साथ सेवन करने से खुनी और बादी बबासीर जड़ से ठीक हो जाते हैं इसका इस्तेमाल 3 महिना तक करना चाहिए.
2 .चार टोला काला तिल शीतल पानी के साथ सेवन करने से बबासीर ठीक हो जाता है.

3 .एक गिलास छाछ में एक चौथाई चम्मच अजवायन पाउडर और एक चुटकी नमक मिलाकर रोजाना पीने से बबासीर से राहत मिलता है.
4 .आधा गिलास मूली के रस में एक चुटकी नमक मिलाकर पीने से बबासीर से राहत मिलता है और मूली का नियमित सेवन करते रहने से भी राहत मिलता है.
5 .एक गिलास गरम पानी या दूध में एक चम्मच इसबगोल भूसी मिलाकर पीने से पेट साफ होता है जिससे बबासीर से राहत मिलता है.
6 .बबासीर का घरेलू उपाय में अंजीर भी बढ़िया उपाय है.2 पिस अंजीर को रात में पानी में भिगोंकर सुबह खाली पेट खाने से लाभ होता है इसे 2-3 सप्ताह खाना चाहिए.

7 .अरंडी का तेल दूध में एक चम्मच रात को खाना के बाद पिने से सुबह शौच साफ होता है जिससे बबासीर से राहत मिलता है.
डा.पी.के.शर्मा.

No comments

Powered by Blogger.