बेर खाने के फायदे जान आप भी खायेंगे
नमस्कार दोस्तों बेर एक मैसमी फल है जिसे चीनी खजूर के नाम से भी जाना जाता है. बेर में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होता है पर ऊर्जा का बेर बढियां स्रोत है क्योंकि बेर में कई प्रकार के विटामिन्स और लवण होते है. बेर में कई पोषक तत्वों के साथ एंटीओक्सीडेंट भी होते है.
तो आइये जानते हैं बेर खाने के फायदे-
1 .वजन-मोटापा कम करने के लिए बेर एक बढियां विकल्प है क्योंकि बेर में कैलोरी की मात्रा कम होती है.
2 .रोग प्रतिरोधक क्षमता-बेर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है क्योंकि बेर में विटामिन सी,पोटैशियम और विटामिन ए भरपूर मात्रा में होती है.
3 .लिवर-बेर में एंटी ओक्सी डेंट भी भरपूर होता है इसलिए लिवर से जुडी समस्या के लिए यह फायदेमंद विकल्प है.यह पाचन क्रिया को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या दूर करता है.
4 .त्वचा-बेर के सेवन से त्वचा का चमक बरकरार रहता है क्योंकि एन्टी-एजिंग एजेंट भी पाया जाता है.
5 .दांत एवं हड्डी-बेर खाना दांत और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि बेर में कैल्सियम और पोटैशियम होती है जो दांतों और हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है.
6 नींद के लिए-अगर नींद न आने की समस्या हो तो बेर आपकी मदद कर सकता है बेर में मौजूद कार्बनिक यौगिक सुखदायक गुण शरीर और मन को शांत करता है इसलिए रात में नींद न आने की समस्या हो तो बेर के बीज का अर्क फायदेमंद होती है.
7 .एनीमिया-खून की कमी यानि एनीमिया की समस्या को दूर करने में बेर मददगार होता है क्योंकि बेर में लोहा और फास्फोरस दोनों होता है जो लाल रक्त कण में होनेवाले महत्वपूर्ण घटक होते है.





Post a Comment