गेहूं ज्वारे का रस पीने के फायदे
दोस्तों गेहूं की आंटे से बनी रोटी खाने के फायदे तो आप जानते ही होंगे.यह बहुत पौष्टिक होता है.गेहूं में पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर होती है. जो शरीर को तंदुरुस्त और स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है जैसे-प्रोटीन,मिनरल्स,कार्बोहाइड्रेट और विटामिन्स आदि.
दोस्तों जब किसी भी अनाज को अंकुरित कर दिया जाता है तो उसमे पोषक तत्वों के गुण कई गुणा ज्यादा हो जाती है.
लेकिन आज हम बात कर रहे हैं गेहूं के ज्वारे की तो पहले जाने गेहूं के ज्वारे कैसे तैयार करें.
गेहूं के ज्वारे तैयार करने के लिए एक गमला लें इस गमले में मिट्टी डालकर एक मुट्ठी गेहूं बोकर दिन में दो बार पाने दें और गमले को छाया में ही रखें और जब गेहूं अंकुरित होकर 7-8 इंच का हो जाता है तो इसे गेहूं के ज्वारे कहते है.अब इस ज्वारे को जड़ सहित आवश्यकता अनुसार उखाड़कर जड़ को काटकर हटा लें और पानी से धोकर साफ कर लें इसके बाद अगर घर में सिलवट है तो ज्वारे पर पानी के छीटे मारकर पीसकर कपडे में छानकर रस निकाल लें.आप इसे मिक्सी में भी पीस सकते हैं.
तो आइये जानते हैं गेहूं ज्वारे रस पीने के फायदे-
1 .हीमोग्लोबिन-ज्वारे का रस लगातार एक महीने तक पीने से रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है.और शरीर की कमजोरी दूर होकर हृष्ट-पुष्ट बनता है तथा खोया हुआ स्वास्थ वापस आ जाता है.
2 .पाचन-गेहूं के ज्वारे का रस आपकी पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है क्योंकि यह एंजाइम,एमिनो एसिड और विटामिन बी के कमी के कारण पाचन से पीड़ित लोगों को फायदा देता है यह अल्सर,चीड़चीड़ा ,इर्ष्या और अपच का इलाज करने में मदद करता है.
3 .विषाक्त-गेहूं ज्वारे का रस पिने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बहार निकल जाते है.ऐसा होने से मुंह से आनेवाली बदबू भी दूर हो जाती है.गेहूं ज्वारे के रस से कुल्ला करने से मसूढ़ों से आनेवाले खून बंद हो जाते हैं.
4 .उल्टी-अगर आपको उल्टी लग रही हो या उल्टी हो रही हो तो गेहूं ज्वारे का रस पिने से उलटी रूक जाती है.
5 .मोटापा-गेहूं ज्वारे का रस मोटापा दूर करने में मददगार होता है.इसमें फाइबर की मात्रा होती है जो शरीर में मौजूद वसा की कम करती है इसके रस नियमित सेवन करने से शरीर का मेटाबोलिज्म ठीक रहता है.यह मोटे लोगों का वजन कम करने में मदद करता है.
6 .तनाव-गेहूं ज्वारे में मौजूद विटामिन्स चिंता दूर करने और मानसिक स्वास्थ की स्थिति बेहतर बनाने में आपकी मदद करता है.
7 .बालों के समस्या-ज्वारे के रस को बालों पर रूई की सहायता लगाकर अच्छे से मसाज करें थोड़ी देर बाद यानि कम से कम 30 मिनट बाद बालों को धो लें.इसके इस्तेमाल से रूसी,रूखापन,बाल झड़ने आदि की समस्या दूर हो जाती है और बालों को भरपूर पोषण मिलता है जिससे बाल मजबूत और काले,घने भी बनते हैं.
दोस्तों,ऐसी जानकारी पाने के लिए फ़ॉलो,लाइक और शेयर करें.
आयुर्वेद चिकित्सक-डा.पी.के.शर्मा.
Post a Comment