दाद,खाज,खुजली को दूर करने का 5 रामबाण घरेलू उपाय

किरण आयुर्वेद-आजकल प्रदूषित वातावरण में दाद,खाज,खुजली का होना कोई बड़ी बात नही है यह बीमारी साफ-सफाई पर ध्यान नही देने वाले लोगों में ज्यादा होती है या पहले से इस रोग से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने,उसका,कपडा,वस्त्र आदि इस्तेमाल करने से यह बीमारी एक दूसरे में चली जाती है.

दाद,खाज,खुजली के लक्षण-
इसमें त्वचा का लाल होना,त्वचा में दाने निकलना,त्वचा में खुजली होना,ख़ारिज बार-बार करने से निशान हो जाना और दाने बढ़ते जाना आदि लक्षण होते है.
तो आइये जानते हैं घरेलू उपाय-
1 .नीम की पत्ती-हरा ताज नीम की हरी पत्ती लाकर साफ पानी से धोकर चटनी की तरह पीसकर दही में अच्छी तरह मिक्स करके दाद,खाज या खुजली पर लेप करके कपडे से बंधकर 4-5 घंटे के लिए छोड़ दे और इसके बाद साफ पानी से धो ले ऐसा कुछ दिनों तक करते रहने से दाद,खाज,खुजली दूर हो जाती है.

2 .गेंदे फूल की पत्ती-इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं इसलिए दाद,खाज,खुजली को दूर करने में मददगार होते है इसके लिए गेंदे की पत्ती को पानी में उबालकर दिन में दो बार दाद,खाज,खुजली को धोने से राहत मिलती है.

3 .कपूर-100 ग्राम नारियल तेल में कपूर की दो टिकिया को अच्छी तरह मिलाकर नीम की पत्ती पानी में उबालकर दाद,खज,खुजली,को धो ले इसके बाद इस तेल को लगाने से ठीक हो जाता है.

4 .मलहम-हरे, बहेरा और आंवला बराबर मात्रा में भुनकर पीसकर पाउडर बना लें और पाउडर सरसों तेल,देसी घी,और थोड़ी सी फिटकरी सभी को मिलाकर मलहम बना लें और दाद,खाज,खुजली पर लगाने से कुछ ही दिनों में दाद,खाज से छुटकारा मिल जाता है.
5 .अनार के पत्ते-अनार के पत्ते को पीसकर लेप बनाकर दाद पर लगाने से दाद ठिक्ज हो जाता है.
दोस्तों,दाद,खाज,खुजली बहुत परेशां करती है इसलिए इसका उपाय जल्द ही करना चाहिए यह लेख पसंद आये तो प्लीज लाइक,शेयर और कमेन्ट करें.

No comments

Powered by Blogger.